53 परीक्षा केंद्रों पर 21 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा को लेकर उत्तराखंड में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्रदेश के 10 जिलों में बनाए गए 53 परीक्षा केंद्रों पर 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं।
परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 163 लागू
देहरादून जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी है।
आदेश के तहत लाउडस्पीकर, नारेबाजी, जुलूस, प्रदर्शन और भीड़ जुटाने पर प्रतिबंध रहेगा।
प्रशासन का कहना है कि अभ्यर्थियों की एकाग्रता बनाए रखने और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक
प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, वाहनों के जुलूस निकालने
और बिना अनुमति सार्वजनिक सभा आयोजित करने पर भी रोक लगा दी है।
हथियार, लाठी, हॉकी स्टिक, तलवार, विस्फोटक सामग्री और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी।
पुलिस और CPMF की रहेगी तैनाती
देहरादून एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि परीक्षा को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस के साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CPMF) की भी तैनाती की गई है।
प्रश्नपत्रों को सुरक्षा घेरे में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
हरिद्वार में बनाए गए 5 जोन और 12 सेक्टर
हरिद्वार जिले में परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले को 5 जोन और 12 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
एसपी क्राइम निशा यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया है और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
इन जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्र
नैनीताल
- 11 परीक्षा केंद्र
- 3,874 अभ्यर्थी
- 2 जोन और 11 सेक्टर में विभाजन
ऊधमसिंह नगर
- 5 परीक्षा केंद्र
- 2,528 परीक्षार्थी
पिथौरागढ़
- केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया
अल्मोड़ा
- द्वाराहाट स्थित बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान में परीक्षा केंद्र
सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच पूरी
प्रशासन ने परीक्षा से पहले प्रवेश और निकास व्यवस्था, CCTV कैमरे, जैमर, सुरक्षा प्रबंध, पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है।















Leave a Reply