रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

केतन लाल केस: परिजनों से मुलाकात के बाद बोले सांसद चंद्रशेखर, ‘परिवार डरा हुआ है, न्याय की लड़ाई में अकेला नहीं छोड़ेंगे’

देवल गांव से लौटकर सांसद ने साझा किया अनुभव

टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर स्थित देवल गांव में केतन लाल के परिजनों से मुलाकात के बाद नगीना से सांसद और आजाद

समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने परिवार की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पीड़ित

परिवार जिस मानसिक स्थिति से गुजर रहा है, उसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है।

‘परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल’

सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि केतन लाल के परिजनों से मुलाकात के दौरान उन्होंने परिवार के भीतर गहरा भय महसूस किया।

उनके अनुसार, केवल परिवार ही नहीं बल्कि गांव में रहने वाले अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के बीच भी असुरक्षा का

वातावरण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि स्थिति बेहद संवेदनशील है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

जल्द फिर करेंगे लाइव, बताएंगे परिवार की जरूरतें

सांसद ने कहा कि वह जल्द ही दोबारा लाइव आकर पीड़ित परिवार की वर्तमान स्थिति, उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं

की जानकारी लोगों के साथ साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि परिवार तक हर संभव सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

‘न्याय की लड़ाई में परिवार को अकेला नहीं छोड़ेंगे’

चंद्रशेखर ने कहा कि केतन लाल के परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस संघर्ष में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और हर स्तर पर उनका साथ दिया जाएगा।

समर्थकों का जताया आभार

सांसद ने इस पूरे आंदोलन में सहयोग करने वाले सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, हरिद्वार, देहरादून सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों का धन्यवाद करते

हुए कहा कि उनके सहयोग से न्याय की आवाज और मजबूत हुई है।

https://regionalreporter.in/the-first-rain-of-ashadha-brought-relief-and-many-big-questions/
https://youtu.be/B81DhrHydEs?si=aU_e7iI3AnG4dyC4
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *