रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

देवभूमि की बेटी अंकिता ध्यानी ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स में जीता गोल्ड; एशियन गेम्स के लिए किया क्वालिफाई

3000 मीटर स्टीपलचेज़ में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव

उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। भुवनेश्वर में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप

में पौड़ी गढ़वाल की होनहार एथलीट अंकिता ध्यानी ने 3000 मीटर स्टीपलचेज़ स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक

अपने नाम किया। इस शानदार जीत के साथ उन्होंने आगामी एशियन गेम्स के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

1500 मीटर दौड़ में भी जीता रजत पदक

अंकिता ध्यानी ने केवल एक स्पर्धा में ही नहीं, बल्कि 1500 मीटर दौड़ में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल

किया। एक ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर उन्होंने उत्तराखंड और देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

कड़ी मेहनत और समर्पण का मिला फल

अंकिता की यह उपलब्धि वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

उन्होंने अपनी प्रतिभा और संघर्ष के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर नया इतिहास रचते हुए उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

प्रदेश की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

अंकिता ध्यानी की इस सफलता ने उत्तराखंड के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए एक नई प्रेरणा प्रस्तुत की है।

उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है।

खेल जगत से मिल रही बधाइयां

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद अंकिता ध्यानी को खेल जगत, विभिन्न संगठनों और उत्तराखंड के लोगों की ओर

से लगातार शुभकामनाएं और बधाइयां मिल रही हैं। उनकी इस उपलब्धि को प्रदेश के खेल इतिहास की एक बड़ी सफलता

माना जा रहा है।

https://regionalreporter.in/monsoon-mock-drill-in-uttarakhand/
https://youtu.be/B81DhrHydEs?si=ggt5k5SMgEempsV-
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *