रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

केतन हत्याकांड के बीच वायरल वीडियो पर लम्बगांव टैक्सी यूनियन की सफाई, कहा-

भेदभाव का आरोप निराधार, हमें विवाद में न घसीटें

प्रतापनगर क्षेत्र के बहुचर्चित केतन हत्याकांड को एक माह पूरा होने के बाद भी मामले को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है।

इसी बीच रीजनल रिपोर्टर से बातचीत के दौरान केतन की बड़ी बहन द्वारा लंबगांव टैक्सी यूनियन पर लगाए गए आरोपों के

बाद अब यूनियन ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया दी है। यूनियन पदाधिकारियों ने सभी आरोपों को निराधार

बताते हुए कहा कि टैक्सी यूनियन का इस मामले से कोई संबंध नहीं है और उन्हें अनावश्यक रूप से विवाद में घसीटा जा रहा है।

केतन की बहन के आरोपों पर यूनियन की प्रतिक्रिया

केतन की बड़ी बहन ने आरोप लगाया था कि जब वह लंबगांव बाजार से अपने घर जाने के लिए वाहन तलाश रही थीं

तो टैक्सी चालकों ने उन्हें गाड़ी में बैठाने से इनकार कर दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।

‘हमारी बहन हैं, भेदभाव का सवाल ही नहीं’ : उदय सिंह रावत

लंबगांव टैक्सी यूनियन के संरक्षक उदय सिंह रावत ने रीजनल रिपोर्टर से बातचीत में कहा कि यूनियन के पास इस तरह की

कोई शिकायत कभी नहीं आई। उन्होंने कहा कि केतन की बहन भी उनकी अपनी बहन के समान हैं और उनके साथ किसी

प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया।

उदय सिंह रावत के अनुसार संबंधित टैक्सी में पहले से सभी सीटें भरी हुई थीं। पुलिस की नियमित चेकिंग के कारण चालक

अतिरिक्त सवारी बैठाने का जोखिम नहीं उठा सकता था। उन्होंने यह भी बताया कि जिस चालक का नाम सामने आ रहा है,

वह स्वयं अनुसूचित जाति समुदाय से है और वाहन में जगह नहीं होने के कारण ही अतिरिक्त यात्री नहीं बैठाया गया।

30 वर्षों में भेदभाव की शिकायत नहीं मिली

उदय सिंह रावत ने कहा कि वह पिछले तीन दशकों से टैक्सी यूनियन से जुड़े हैं और आज तक जाति के आधार पर किसी यात्री

को वाहन से उतारने या बैठाने से इनकार करने जैसी कोई शिकायत सामने नहीं आई। उनका कहना है कि यदि भविष्य में

किसी चालक के खिलाफ इस प्रकार की शिकायत मिलती है तो यूनियन उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे संगठन

से बाहर करने में भी संकोच नहीं करेगी।

‘केतन प्रकरण से हमारा कोई लेना-देना नहीं’ : अध्यक्ष

लंबगांव टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष यशपाल सिंह राणा ने भी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यूनियन लगभग 400 परिवारों

की आजीविका से जुड़ी संस्था है। टैक्सी चालक रोज़गार कमाने के लिए सड़क पर निकलते हैं और उनका केतन हत्याकांड से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा कि यूनियन न तो इस मामले का पक्षकार है और न ही किसी विवाद का हिस्सा बनना चाहती है। उन्होंने लोगों से

अपील की कि टैक्सी यूनियन को इस प्रकरण से जोड़कर न देखा जाए।

मामले पर बयानबाजी जारी

केतन हत्याकांड को लेकर बीते एक माह से लगातार विभिन्न पक्षों की ओर से बयान सामने आ रहे हैं।

इसी क्रम में टैक्सी यूनियन ने भी अपना पक्ष सार्वजनिक करते हुए स्पष्ट किया है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप तथ्यों पर

आधारित नहीं हैं। फिलहाल इस मामले में संबंधित आरोपों को लेकर कोई आधिकारिक शिकायत टैक्सी यूनियन के समक्ष दर्ज

नहीं होने की बात कही गई है।

https://regionalreporter.in/uttarakhand-rain-badrinath-highway-nh34-closed-char-dham-yatra/
https://youtu.be/xdaFOe9t2fU?si=E-g1aomfxutphc-N
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *