रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

सिल्वर सिटी मॉल हत्याकांड: फरार 5 आरोपियों पर ₹2-2 लाख का इनाम घोषित

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा तेज, 3 आरोपी पहले ही गिरफ्तार

देहरादून के चर्चित सिल्वर सिटी मॉल हत्याकांड में फरार चल रहे पांच आरोपियों पर उत्तराखंड पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने सभी पांच आरोपियों पर 2-2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

इससे पहले इस मामले में 1 लाख के इनामी आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

13 फरवरी को हुई थी गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या

13 फरवरी 2026 को राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के बाहर जिम से निकलते समय

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

घटना के बाद डालनवाला कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस ने विशेष जांच शुरू की।

जांच में झारखंड कनेक्शन आया सामने

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश झारखंड से आए युवकों ने रची थी।

मामले में दो आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी थी। बाद में फरार छह आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

13 मई को पुलिस ने एक लाख के इनामी आरोपी को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया था।

इसके बाद भी पांच आरोपी लगातार फरार हैं। अब उनकी गिरफ्तारी के लिए इनाम राशि बढ़ाकर 2-2 लाख रुपये कर दी गई है।

इन पांच आरोपियों पर घोषित हुआ इनाम

  • आकाश कुमार प्रसाद, निवासी सिंहभूम, झारखंड
  • जितेंद्र कुमार साहू, निवासी पूर्वी सिंहभूम, झारखंड
  • अंकित कुमार वर्मा उर्फ अंकित वर्मा, निवासी लोहरदंगा, झारखंड
  • आशुतोष कुमार सिंह, निवासी जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड
  • विशाल सिंह, निवासी जमशेदपुर, सिंहभूम, झारखंड

क्या कहा एसएसपी ने

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि सिल्वर सिटी मॉल में विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में फरार चल रहे

पांचों आरोपियों पर डीजीपी की ओर से 2-2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

उन्होंने कहा कि पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर इन पांच आरोपियों की भूमिका सामने आई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

https://regionalreporter.in/kedarnath-pedestrian-route-youth-rescued-by-sdrf/
https://youtu.be/xdaFOe9t2fU?si=9oK3sFxvA2FKbXxj
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *