रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पौड़ी पुलिस ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

14 अगस्त 2026 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर पौड़ी जिले के सभी थाना और चौकी परिसरों,

रिजर्व पुलिस लाइन पौड़ी तथा पुलिस कार्यालय में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा।

विभाजन की पीड़ा को किया याद

मौन के दौरान वर्ष 1947 के विभाजन की त्रासदी में प्रभावित हुए लोगों की पीड़ा को स्मरण किया गया।

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस अवसर पर शांति, सौहार्द, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

एकता और सद्भाव का दिया संदेश

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय की याद दिलाता है,

जब असंख्य परिवारों को विस्थापन, अपनों से बिछड़ने और गंभीर पीड़ा का सामना करना पड़ा।

कार्यक्रम के माध्यम से मानवता, एकता और सद्भाव को मजबूत करने तथा भविष्य में ऐसी त्रासदियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सजग रहने का संदेश दिया गया।

https://regionalreporter.in/peepalkoti-tunnel-accident-cm-dhami-rescue/
https://youtu.be/55Yhp1Wq6lU?si=LGgm4fI7DmJ4d1hw
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *