तिरंगे के साथ लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पौड़ी पुलिस ने जिलेभर में राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया।
पुलिस परिसरों में तिरंगा फहराया गया और स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं राष्ट्रनायकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करते हुए कर्तव्यनिष्ठा,
साहस और ईमानदारी के साथ राष्ट्रसेवा करने का संकल्प लिया।

रिजर्व पुलिस लाइन पौड़ी में SSP सर्वेश पंवार ने फहराया तिरंगा
रिजर्व पुलिस लाइन पौड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
एसएसपी सर्वेश पंवार ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की
शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है।
इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से पुलिस बल का सामूहिक दायित्व है।
कर्तव्यनिष्ठा और साहस के साथ ड्यूटी करने की अपील
एसएसपी ने पुलिस कार्मिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए
अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने पुलिसकर्मियों से निष्पक्षता, संवेदनशीलता और साहस के साथ काम करते हुए समाज में
शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए निरंतर समर्पित रहने का आह्वान किया।
गढ़वाल परिक्षेत्र कार्यालय समेत सभी थानों में हुआ ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गढ़वाल परिक्षेत्र कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक (संचार) अनूप काला ने ध्वजारोहण किया।
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी तपेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इसके अलावा जनपद के सभी थाना, चौकी और फायर स्टेशनों में भी प्रभारियों ने सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराया।
इस दौरान पुलिस कार्मिकों ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने,
आमजन की सुरक्षा और सेवा को प्राथमिकता देने तथा जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पौड़ी पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की
एकता, अखंडता और शांति को अक्षुण्ण रखने तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लिया।
















Leave a Reply