राजधानी देहरादून के लोकप्रिय पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां नदी किनारे फोटो
खिंचवा रही हरियाणा की 28 वर्षीय युवती का अचानक पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह
गई। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद युवती को नदी से बाहर निकाल लिया गया। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस की मदद से देहरादून के
कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
फोटो खिंचवाते समय अचानक फिसला पैर
जानकारी के मुताबिक, युवती सहस्त्रधारा घूमने आई थी। वह नदी किनारे फोटो खिंचवा रही थी।
इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गई।
15 अगस्त को कांस्टेबल संदीप जोगीवाल ने चौकी आईटी पार्क को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस
मौके पर पहुंची और युवती की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया।
पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान
पुलिस, एसडीआरएफ जवानों और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से नदी में तलाश अभियान चलाया।
काफी प्रयास के बाद युवती को सहस्त्रधारा के पास नदी से बाहर निकाला गया।
युवती की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे तत्काल एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया। हालांकि,
अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पानीपत की रहने वाली थी युवती
राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट के अनुसार, मृतका की पहचान नेहा आर्य (28) निवासी पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
16 अगस्त को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद युवती का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने पर्यटकों से की नदी से दूर रहने की अपील
हादसे के बाद दून पुलिस ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नदी और गदेरों के आसपास जाने से बचें।
तेज बहाव में पानी का स्तर अचानक बढ़ सकता है और ऐसी स्थिति में छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।
पर्यटकों से विशेष रूप से नदी किनारे फोटो खिंचवाने या पानी में उतरने से बचने की अपील की गई है।















Leave a Reply