रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

लक्सर में पूर्व विधायक संजय गुप्ता का बयान वायरल

बोले- मेरा पानी पीकर वोट नहीं दिया तो पेट में कीड़े पड़ेंगे

हरिद्वार के लक्सर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता के जन्मदिन पर

आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कही ये बात

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय गुप्ता ने अपने विधायक कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों का जिक्र किया।

उन्होंने क्षेत्र में पेयजल समस्या दूर करने के लिए पानी की टंकियां बनवाने और लोगों को साफ पानी उपलब्ध कराने की बात कही।

उन्होंने कहा कि पहले क्षेत्र में करीब 20 फीट पर गंदा पानी मिलता था, लेकिन उनके कार्यकाल में लोगों को साफ पानी उपलब्ध कराया गया।

वोट को लेकर टिप्पणी से मचा सियासी बवाल

विकास कार्यों का जिक्र करते हुए पूर्व विधायक ने मतदाताओं से जुड़ी एक टिप्पणी कर दी।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मेरा पानी पीकर वोट नहीं दिया तो पेट में कीड़े पड़ेंगे।”

उनके इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बयान सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

जन्मदिन कार्यक्रम में जुटे भाजपा नेता और समर्थक

पूर्व विधायक के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

संजय गुप्ता ने अपने राजनीतिक कार्यकाल और क्षेत्र में कराए गए कार्यों को भी प्रमुखता से रखा।

आगामी चुनाव से पहले बयान पर चर्चा तेज

संजय गुप्ता के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनके बयान के अलग-अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

फिलहाल उनका वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

https://regionalreporter.in/bhagwanpur-navvivahita-sandigdh-maut/
https://youtu.be/Nw4bM-WdvFE?si=p-Qs6dm6044RfgbH
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *