रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

उत्तराखंड के इंस्पेक्टर राकेश भट्ट को राष्ट्रपति पुलिस पदक

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर राकेश कुमार भट्ट को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

मूल रूप से यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम इड़िया निवासी इंस्पेक्टर भट्ट ने दिल्ली पुलिस में वर्ष 1997 में उप-निरीक्षक के रूप में सेवा शुरू की थी।

वैज्ञानिक जांच में हासिल किया प्रथम स्थान

राकेश भट्ट ने सीडीटीएस हैदराबाद में आयोजित एडवांस कोर्स ऑन साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन में प्रथम स्थान हासिल किया।

उप-निरीक्षक के रूप में उन्होंने विभिन्न आपराधिक और मादक पदार्थों से जुड़े मामलों की सफलतापूर्वक विवेचना की।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनाती के दौरान उन्होंने तत्कालीन इमिग्रेशन (कैरियर्स लायबिलिटी) एक्ट, 2000 के

प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसके अलावा दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे और वीजा अवधि से अधिक समय तक ठहरे विदेशी नागरिकों के निर्वासन में भी उनका अहम योगदान रहा।

नीतिगत कार्यों में भी निभाई अहम भूमिका

निरीक्षक के रूप में राकेश भट्ट ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के स्टाफ अधिकारी के तौर पर कार्य किया।

इस दौरान अपराध की रोकथाम से जुड़ी नीतियां तैयार करने के साथ विभिन्न स्थायी आदेशों, परिपत्रों और विभागीय निर्देशों के संशोधन एवं अद्यतन में भी योगदान दिया।

2026 में 1,057 कर्मियों को मिले पदक

गृह मंत्रालय के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड एवं

सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विसेज के कुल 1,057 कर्मियों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित किया गया।

इनमें 301 वीरता पदक, 92 राष्ट्रपति पदक फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस (PSM) और 664 मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) शामिल हैं।

92 राष्ट्रपति पदकों में 83 पुलिस सेवा, 4 फायर सर्विस, 3 सिविल डिफेंस एवं होम गार्ड

और 2 करेक्शनल सर्विस के कर्मी शामिल हैं। वहीं 664 सराहनीय सेवा पदकों में 606 पुलिस सेवा से जुड़े कर्मियों को मिले हैं।

राकेश भट्ट को मिला यह सम्मान उनकी दीर्घकालिक, समर्पित और सराहनीय पुलिस सेवा का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान माना जा रहा है।

https://youtu.be/Nw4bM-WdvFE?si=p-Qs6dm6044RfgbH
https://regionalreporter.in/kashipur-18-year-old-girl-death-murder-suspicion/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *