आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हो रही प्रथम स्तरीय जांच
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत पौड़ी गढ़वाल में ईवीएम, वीवीपैट और कंट्रोल यूनिट की
प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) शुरू हो गई है।
23 अक्टूबर को पहले दिन की जांच में 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट शामिल किए गए।
जांच में 96 बैलेट यूनिट, 48 कंट्रोल यूनिट और 95 वीवीपैट सही पाए गए।
यह प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड के दिशा-निर्देशों के अनुसार कराई जा रही है।

6,228 निर्वाचन उपकरणों की होगी जांच
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एफएलसी सुपरवाइजर पीआर चौहान ने बताया कि जनपद में
कुल 1,626 बैलेट यूनिट, 2,485 कंट्रोल यूनिट और 2,117 वीवीपैट उपलब्ध हैं।
इन उपकरणों की तकनीकी स्थिति की जांच की जा रही है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया से पहले उनकी कार्यक्षमता सुनिश्चित की जा सके।
एफएलसी के दौरान ईसीआईएल के इंजीनियर तकनीकी जांच कर रहे हैं।
पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न कराई जा रही है।
80 से अधिक कर्मी और अधिकारी तैनात
जांच प्रक्रिया में 15 सुपरवाइजर एवं स्टाफ, 15 ईवीएम नोडल स्टाफ, ईसीआईएल के 10 इंजीनियर और 40 श्रमिक शामिल हैं।
प्रशासन के अनुसार, जांच के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
इस दौरान एडीओ निर्वाचन एसएल शाह, पुलिस उपाधीक्षक तपेश कुमार चंद, लोक निर्माण विभाग की अधिशासी अभियंता रीना नेगी मौजूद रहे।
राजनीतिक दलों की ओर से भाजपा के राजेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस के धीरज सिंह रावत और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सुरेंद्र रावत भी उपस्थित रहे।















Leave a Reply