अलग-अलग राज्यों की संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और पकवानों से सजाए टेंट, टोली प्रमुखों को किया गया सम्मानित
रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास में 2 नवंबर 2026 को स्काउट-गाइड के चतुर्थ शिविर के दूसरे दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
शिविर में छात्र-छात्राओं ने अनुशासन, प्राथमिक चिकित्सा और टेंट निर्माण का प्रशिक्षण लिया।
जिला आयोजक आयुक्त एवं प्रशिक्षक वैभव गॉड और स्काउट मास्टर विकास बाबू ने चारों स्तरों के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया।
इनमें प्रवेशिका (प्रथम वर्ष), कोमल पद (द्वितीय वर्ष), ध्रुव पद (तृतीय वर्ष) और गुरु पद (चतुर्थ वर्ष) के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

मार्चिंग ड्रिल से प्राथमिक चिकित्सा तक सीखा
शिविर के दौरान बच्चों को मार्चिंग ड्रिल, तालियां बजाने के विभिन्न तरीके, टेंट लगाना
और प्राथमिक चिकित्सा से जुड़ी जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के साथ बच्चों ने रचनात्मक गतिविधियों में भी उत्साह दिखाया।

राज्यों की संस्कृति और स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद
दिन का विशेष आकर्षण विभिन्न राज्यों पर आधारित टोलियों की प्रस्तुति रही। छात्र-छात्राओं ने
स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर अपनी टोलियों का नाम रखा।
इसके साथ ही संबंधित राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा पहनी और उनके प्रमुख पकवान तैयार किए।
टेंट को भी राज्य की संस्कृति और थीम के अनुरूप सजाया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. रेखा उनियाल रहीं। समापन पर सभी टोलियों के प्रमुखों को पुरस्कृत किया गया।
हिंदुस्तान स्काउट-गाइड की ओर से प्रधानाचार्य डॉ. रेखा उनियाल को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड के अनुशासन, नियमों और सकारात्मक मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।















Leave a Reply