रोटरी क्लब अलकनंदा वैली ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम, दीपावली के बाद लगेगा रक्तदान शिविर
युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब अलकनंदा वैली ने मंगलवार को
जीआईटीआई मैदान स्थित आईटीआई परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इसमें 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व
और जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को किया दूर
कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब अध्यक्ष धनेश उनियाल ने किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को रोटरी की सेवा भावना और सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराते हुए रक्तदान जैसे कार्यों में भागीदारी की अपील की।
हेमवती नंदन बहुगुणा बेस चिकित्सालय के ब्लड बैंक से पहुंचे डॉ. सतीश ने रक्तदान के वैज्ञानिक और
चिकित्सकीय पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने रक्तदान के लाभ, सुरक्षित प्रक्रिया और इससे जुड़ी भ्रांतियों पर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज को जीवनदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

दीपावली के बाद आयोजित होगा रक्तदान शिविर
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए आगे आने और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
क्लब की ओर से बताया गया कि दीपावली के बाद रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें युवाओं और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास होगा।
कार्यक्रम संयोजक मेहताब सिंह पवार रहे। इस दौरान कृपाल सिंह पटवाल, क्लब कोषाध्यक्ष डॉ. प्रशांत पवार,
आईटीआई के प्रधानाचार्य, संस्थान के स्टाफ सदस्य और क्लब सचिव अजय प्रकाश जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।















Leave a Reply