रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

हरिद्वार के मंगलौर में 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

1 करोड़ 30 लाख की कोकीन बरामद

हरिद्वार जिले में मंगलौर कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ (Antinarcotics Task Force) की संयुक्त टीम ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है टीम ने आरोपियों के पास से एक करोड़ 30 लाख रुपये की कोकीन भी बरामद की है

विस्तार

मंगलवार, 24 सितम्बर देर शाम पुलिस के नशा विरोधी दस्ता (एएनटीएफ) के उप-निरीक्षक रंजीत तोमर को सूचना मिली कि लंढौरा क्षेत्र में कुछ लोग कोकीन लेकर लक्सर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने लक्सर रोड पर वाहनों की चेकिंग शुरू की।

चैकिंग के दौरान पुलिस ने लक्सर की तरफ बाइक पर सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करने पीछे गई तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर तलाशी ली तो इनके पास से कोकीन बरामद हुई।

 तलाशी में तीन युवकों से 183 ग्राम कोकीनबरामद की गई। पकड़े गए आरोपी आजाद पुत्र करम इलाही निवासी जैनपुर खुर्द कोतवाली लक्सर से 115 ग्राम, तनवीर अली पुत्र तमिजुल हसन निवासी नेहंदपुर सोठारी लक्सर से 45 ग्राम और फरियाद अली पुत्र अख्तर हसन निवासी से 23 ग्राम कोकीन बरामद हुई है

इस कोकीन की बाजार कीमत 01 करोड़ 30 लाख रुपये बताई गई है इसी के साथ तस्करी में प्रयोग की जा रही बाइक और 700 रुपये की नकदी भी पुलिस ने बरामद की है।

पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है इसके साथ ही पुलिस सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है

https://regionalreporter.in/narendra-g-who-will-become-uttarakhand-hc-chief-justice/
https://youtu.be/jkIQC6t9hr8?si=sAuKrLnJP-SMS37i
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *