रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गौंडार के जंगल में घास लेने गई युवती का पैर फिसला

ग्रामीणों ने डंडी के सहारे पहुंचाया युवती को रासी हैलीपैड

मदमहेश्वर घाटी की सीमान्त ग्राम पंचायत गौण्डार के जंगलों में घास काटते समय लड़की के पैर फिसलने से गम्भीर रूप से घायल होने का मामला प्रकाश मे आया है।

ग्रामीणों द्वारा घायल लड़की को डंडी के सहारे लगभग पांच किमी पैदल तय कर रासी गाँव पहुंचाकर घटना की सूचना जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को दी गयी।

घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के प्रयासों से गम्भीर रूप से घायल लड़की को हेलिकॉप्टर के द्वारा ऋषिकेश एम्स अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी देते हुए प्रधान गौण्डार बीर सिंह पंवार ने बताया कि, 21 वर्षीय प्रीति, पुत्री बलवीर सिंह निवासी गौण्डार गुरूवार सुबह जंगलो मे घास काटने गयी थी मगर घास काटते समय पांव फिसलने के कारण वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी।

ग्रामीणों द्वारा घायल लड़की को डंडी के सहारे पांच किमी दूरी पैदल तय करने के बाद रासी गाँव पहुंचाकर घटना की सूचना तत्काल जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार को दी गयी।

घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डा0 सौरभ गहरवार के प्रयासों से गम्भीर रूप से घायल लड़की को हेलिकॉप्टर के द्वारा एम्स अस्पताल ऋषिकेश पहुंचाया गया।

https://regionalreporter.in/truck-loaded-with-cng-explodes-in-jaipur/
https://youtu.be/zubI3V0G1Rk?si=Lz6memBUIm_jk68P
लक्ष्मण सिंह नेगी
+ posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *