रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

होमवर्क पूरा नहीं करने पर छात्रा की पिटाई का आरोप, शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग

लमगड़ा ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं में कक्षा छह की छात्रा की कथित पिटाई का मामला सामने आया है।

छात्रा के परिजनों ने विद्यालय की एक अतिथि शिक्षिका पर होमवर्क पूरा नहीं करने पर बेत से पिटाई करने का आरोप लगाया

है। घटना के बाद छात्रा के शरीर पर चोट के निशान मिलने से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है।

चार-पांच दिन से होमवर्क नहीं ला रही थी छात्रा

बताया जा रहा है कि छात्रा पिछले चार-पांच दिनों से दिया गया होमवर्क पूरा करके विद्यालय नहीं ला रही थी।

इसी बात को लेकर शिक्षिका ने उसे डांटा। आरोप है कि इसके बाद शिक्षिका ने छात्रा की बेत से पिटाई कर दी।

पिटाई के बाद छात्रा काफी देर तक रोती रही। विद्यालय की छुट्टी के बाद जब वह घर पहुंची तो परिजनों ने उसके शरीर पर

चोट के निशान देखे। इसके बाद परिजनों ने मामले पर नाराजगी जताते हुए विद्यालय पहुंचकर शिकायत की।

ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण भी विद्यालय पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों ने संबंधित शिक्षिका के खिलाफ

सख्त कार्रवाई की मांग की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मारकंडे शुक्ला ने बताया कि छात्रा के होमवर्क पूरा नहीं करने को लेकर शिक्षिका ने उसे डांटा था।

इसी दौरान छात्रा की पिटाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।

उन्होंने छात्रा को पीटना गलत बताया और कहा कि परिजनों की शिकायत से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा प्रेमा बिष्ट ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी।

जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अतिथि शिक्षिका के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल शिक्षा विभाग की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि छात्रा के साथ घटना किस परिस्थिति में हुई और इसके लिए

जिम्मेदारी किसकी बनती है। मामले को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है।

https://regionalreporter.in/pune-rahul-gandhi-chhatron-ki-goonj-girls-students-issues/
https://youtu.be/LwK69aMkayY?si=ovvQbMNpycH_SBoC
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *