रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

श्रीनगर में अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर बवाल

सख्त कार्रवाई की मांग तेज

भीम आर्मी, जनप्रतिनिधि और आमजन एकजुट; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच तेज

श्रीनगर गढ़वाल के अलकेश्वर घाट के पास स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर

की प्रतिमा से कथित छेड़छाड़ और रंग लगाने की घटना ने क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

कांग्रेस नेता ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेता सुधांशु नोडियाल ने प्रशासन से दोषियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास हैं,

जिन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

भीम आर्मी और स्थानीय लोगों का विरोध

भीम आर्मी ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और प्रतिमा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने भी इसे शर्मनाक बताते हुए जिम्मेदारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।

एसएसपी पौड़ी का सख्त रुख

पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि दोषियों

को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं,

जो हर एंगल से जांच कर रही हैं।

एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि इस घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की

जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की कार्रवाई: मुकदमा दर्ज, टीमें गठित

पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार के अनुसार, भीम आर्मी की तहरीर पर तत्काल कार्रवाई

करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा की सफाई कराई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं, जो सीसीटीवी फुटेज

खंगालने और स्थानीय स्तर पर पूछताछ में जुटी हैं।

साथ ही पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

नगर निगम का सख्त रुख, पार्क में बढ़ेगी सुरक्षा

मेयर आरती भंडारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

उन्होंने घोषणा की कि पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, चारों ओर जाली लगाई जाएगी और नगर निगम द्वारा पार्क को नियंत्रित समय पर ही खोला जाएगा।

उन्होंने इस घटना को “शर्मनाक और निंदनीय” बताते हुए कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन

नगर क्षेत्र के पार्षदों, जिनमें वार्ड-12 के पार्षद शुभम प्रभाकर भी शामिल रहे, ने मेयर को ज्ञापन सौंपकर प्रतिमा की सुरक्षा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में प्रतिमा को पुनर्स्थापित करने, उसे ऊंचा करने और 14 अप्रैल 2026 (अंबेडकर जयंती) से पहले सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी गई।

पुलिस ने मांगा जनसहयोग

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी, फोटो या वीडियो हो तो साझा करें।

सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

साथ ही अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की भी अपील की गई है।

https://regionalreporter.in/21-teams-showcase-glimpses-of-folk-culture-in-ukhimath/
https://youtu.be/2vzFvCXw7Sg?si=89g4V-JkPj38qrCx
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *