रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

बागेश्वर में 3.7 तीव्रता के भूकंप से डोली धरती

उत्तराखंड के बागेश्वर में रविवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सुबह 11:47 बजे 3.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

कपकोट के कर्मी गांव के पास था केंद्र

भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के कर्मी गांव के पास जमीन के भीतर 10 किलोमीटर गहराई में दर्ज किया गया।

कम तीव्रता होने के कारण झटके बेहद सामान्य रहे।

जनजीवन सामान्य, कहीं अफरा-तफरी नहीं

झटके इतने हल्के थे कि अधिकतर लोगों को इसका अहसास भी नहीं हुआ। जिला मुख्यालय, गरुड़, कपकोट और कांडा क्षेत्रों में स्थिति सामान्य बनी रही।

कहीं से भी भगदड़, अफरा-तफरी या लोगों के घरों से बाहर निकलने जैसी स्थिति नहीं देखी गई।

आपदा प्रबंधन विभाग तुरंत हुआ सक्रिय

सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय हो गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने सभी संवेदनशील क्षेत्रों से संपर्क साधा।

उन्होंने बताया कि अब तक जान-माल के नुकसान, दरार या किसी अन्य क्षति की कोई सूचना नहीं मिली है।

भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील है क्षेत्र

बागेश्वर और आसपास का इलाका भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है।

https://regionalreporter.in/raghav-chadha-aap-rift-ghayal-hoon-isliye-ghatak-hoon/
https://youtu.be/EJuB12-3_hc?si=mTxjn7fjUzxwFYE6

Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *