रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

ऑपरेशन प्रहार: ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड के बाद 700 लोगों से पूछताछ

रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत के बाद राजधानी में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार तेज कर दिया है।

यह अभियान कानून व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए शुरू किया गया।

चौक-चौराहों पर बढ़ी पुलिस की मौजूदगी

अब सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों से लेकर देर रात लौटने वाले नागरिकों को हर सड़क पर पुलिस दिख रही है।

एसएसपी परमेंद्र डोबाल के मुताबिक पुलिस ने सघन चेकिंग, अचानक छापेमारी और निरंतर निगरानी को प्राथमिकता दी है।

इस दौरान 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

700 लोगों से पूछताछ, 96 पर चालान

ऑपरेशन प्रहार के दौरान देर रात तक 700 से अधिक लोगों को रोककर पूछताछ की गई।

हर व्यक्ति की पहचान और गतिविधियों की गंभीरता से जांच की गई।

इनमें से 96 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

कई लोगों से मौके पर जुर्माना भी वसूला गया।

नशा तस्करों और हुड़दंगियों पर बड़ा वार

देहरादून पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ भी बड़ा अभियान चलाया।

अलग-अलग स्थानों से 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

इनके पास से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी और देसी शराब बरामद हुई।

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले कई अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हुई।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

पुलिस ने 140 वाहन चालकों का चालान किया। इस कार्रवाई में 73,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इसके अलावा 46 वाहनों को सीज किया गया। 24 मामलों को न्यायालय भेजा गया।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 16 ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया। सभी के वाहन भी सीज कर दिए गए।

किराएदार सत्यापन में 2.20 लाख जुर्माना

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए किराएदार और हॉस्टल सत्यापन भी चलाया गया।

जांच में 22 प्रतिष्ठान संचालक सत्यापन न कराने के दोषी पाए गए।

इन पर 2 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

ब्रिगेडियर हत्याकांड में 9 गिरफ्तारी

ब्रिगेडियर मुकेश जोशी केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ताजा अपडेट में दो और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।
अब तक इस केस में कुल 9 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

एक आरोपी मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुआ।

लगातार जारी रहेगा ऑपरेशन प्रहार

एसएसपी ने साफ किया कि ऑपरेशन प्रहार आगे भी लगातार जारी रहेगा। हर थाना क्षेत्र में दिन और रात सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलेगा।

https://regionalreporter.in/pauri-mahila-bal-surakshan-31-missing-children-reunited/
https://youtu.be/EJuB12-3_hc?si=mTxjn7fjUzxwFYE6
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *