रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

कॉर्बेट में प्लास्टिक बोतलों पर लगेगा प्रतिबंध, पर्यटकों को कांच की बोतलों में मिलेगा पानी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाने की घोषणा की है।

अगले पर्यटन सीजन से पार्क क्षेत्र में प्लास्टिक की पानी की बोतलों के उपयोग को चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह बंद करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

कांच की बोतलों में उपलब्ध कराया जाएगा पेयजल

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि पर्यटकों को स्वच्छ पेयजल कांच की बोतलों में उपलब्ध कराया जाएगा।

इसका उद्देश्य पार्क क्षेत्र में प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना और जंगल के प्राकृतिक वातावरण को सुरक्षित रखना है।

कॉर्बेट को प्लास्टिक मुक्त बनाने की तैयारी

उन्होंने कहा कि कॉर्बेट प्रशासन लंबे समय से पार्क क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है

और अधिकांश पर्यटन जोन पहले से ही काफी हद तक प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र के रूप में विकसित किए जा चुके हैं।

हालांकि पर्यटकों द्वारा पानी की प्लास्टिक बोतलों के उपयोग के कारण पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था लागू नहीं हो पा रही थी।

बॉटलिंग प्लांट की होगी स्थापना

नई योजना के तहत कॉर्बेट में एक बॉटलिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा,

जहां शुद्ध पेयजल को कांच की बोतलों में भरकर पर्यटकों को प्रवेश द्वारों पर उपलब्ध कराया जाएगा।

पर्यटक इन बोतलों को सफारी के दौरान अपने साथ ले जा सकेंगे और वापसी पर निर्धारित केंद्रों पर जमा कर सकेंगे।

जमा-राशि आधारित प्रणाली लागू होगी

कॉर्बेट प्रशासन इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए डिपॉजिट-रिफंड सिस्टम लागू करने की योजना बना रहा है।

प्रवेश द्वार पर पर्यटकों से बोतल और पानी का शुल्क लिया जाएगा।

सफारी समाप्त होने के बाद यदि बोतल सुरक्षित अवस्था में वापस जमा कर दी जाती है, तो बोतल की निर्धारित राशि लौटा दी जाएगी।

प्लास्टिक कचरे में कमी और वन्यजीवों को लाभ

वन अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से जंगलों में प्लास्टिक कचरे की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी।

इससे वन्यजीवों और प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को बेहतर सुरक्षा मिलेगी। प्लास्टिक प्रदूषण को वन्यजीवों और पर्यावरण के

लिए गंभीर खतरा माना जाता है, ऐसे में कॉर्बेट की यह पहल देश के अन्य संरक्षित वन क्षेत्रों के लिए भी एक मॉडल बन सकती है।

https://regionalreporter.in/cjp-women-refuse-spokesperson-role-over-online-trolling/
https://youtu.be/C0eGfOcIh_U?si=DtmxOVug0pco6Yt-
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *