रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

​ऑनलाइन ट्रोलिंग का खौफ: CJP में महिलाओं ने प्रवक्ता बनने से किया इनकार

​दीपिका टंडन

संस्थापक अभिजीत दिपके का खुलासा

डिजिटल स्पेस और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर महिलाओं को निशाना बनाए जाने

और उन्हें मिलने वाली धमकियों का असर अब सीधे तौर पर उनके राजनीतिक करियर और भागीदारी पर पड़ने लगा है।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने एक चौंकाने वाला

बयान देते हुए कहा है कि ऑनलाइन ट्रोलिंग और सुरक्षा से जुड़े खतरों के कारण

महिलाएं मुख्यधारा की राजनीति में सार्वजनिक भूमिकाएं निभाने से कतरा रही हैं।

सार्वजनिक चेहरा बनने से डर रही हैं महिलाएं

CJP पार्टी नेतृत्व ने अपनी महिला सदस्यों को संगठनात्मक मजबूती

और महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए पार्टी का आधिकारिक प्रवक्ता बनाने की पेशकश की थी,

लेकिन ​महिलाओं ने इनकार कर दिया।

जिम्मेदारी संभालने के बजाय कई महिला नेताओं ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से मना कर दिया।

उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के कारण मिलने वाली गंदी ट्रोलिंग, मानसिक उत्पीड़न और धमकियां हैं।

https://regionalreporter.in/kedarnath-mule-dung-management-patanjali-biofuel-project/
https://youtu.be/9Uh5mRbFCJk?si=k5xZf_jBDQ-8Gz_9
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *