रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गौचर में सम्पन्न हुई भाजपा संगठन पर्व कार्यशाला

कम से कम सौ सदस्य बनाने वाला ही माना जाएगा सक्रिय सदस्य
अरुण मिश्रा

आज भारतीय जनता पार्टी गौचर रानीगढ़ मंडल की सदस्यता अभियान 2024 (संगठन पर्व) कार्यशाला नगर पालिका सभागार गौचर में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुसूया प्रसाद जोशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा लगातार तीसरी बार केन्द्र में सरकार बनाने में सफल हुई है। यह उसकी संगठनात्मक शक्ति का ही नतीजा है। इस मौके पर उन्हांने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने कहा कि अभी हम सब कोई भी भाजपा के सदस्य नहीं हैं। इस सदस्यता अभियान की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 01 सितम्बर 2024 को 8800002024 पर मिस्डकॉल करा कर सदस्यता दिला कर अभियान की शुरुआत करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर यह अभियान चलाया जाएगा और उसे ही भाजपा का सक्रिय सदस्य माना जायेगा जो सदस्य 100 लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाएगा।

इस अवसर पर मंडल के सदस्यता अभियान के संयोजक अनिल नेगी ने कहा कि यह एक संगठन का पर्व है और हम सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान को सफल बनाने में अपना अपना सहयोग जरूर देना होगा और अधिक से अधिक सदस्य बनाने होंगे।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री सुनील कुमार, मंडल सदस्यता अभियान सह संयोजक पवित्रा बिष्ट, चैतन्य बिष्ट, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन टाकुली सभी ने अपने विचार रखे।

अंत में भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनसंघ के संस्थापक सदस्य, पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष स्वर्गीय अनुसूया प्रसाद भट्ट जी को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेंद्र नयाल, मंडल कोषाध्यक्ष जगदीश जोशी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह नेगी, कैलाश केडियाल, ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह राणा, दिनेश बिष्ट, भगत सिंह कण्डारी, मनीष चौहान, धन सिंह कण्डारी, राजेंद्र लाल, बृजू लाल, निर्वतमान सभासद सुरेंद्र लाल, कुलदीप लाल, मीडिया प्रभारी अरविंद साहनी, अजय बिष्ट, रिंकू नेगी, मनीष नेगी, प्रवीण कुमार, नितेश चौधरी, हरीश चिन्डोला, इंद्र मोहन, महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती जयन्ती रावत, काजल भंडारी, सरोजनी भंडारी, विश्वेश्वरी देवी, शकुंतला देवी, रीना देवी, गीता देवी युवा मोर्चा व अन्य कई भाजपा के वरिष्ठ नेता और देवतुल्य कार्यकर्तागण मौजूद थे।

मंच का सफल संचालन मंडल महामंत्री सुनील कुमार द्वारा किया गया।

https://regionalreporter.in/under-18-cross-country-race-organised/
https://youtu.be/kYpAMPzRlbo?si=qjDeJmD-BA91HoYM
Website |  + posts
One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *