रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री डेटशीट जारी, 28 जुलाई को परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है।

बोर्ड के अनुसार, सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) को आयोजित होगी।

परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। अधिकांश विषयों की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी, जबकि कुछ विषयों की परीक्षा 12:30 बजे समाप्त होगी।

एक ही दिन में होगी सभी विषयों की परीक्षा

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के अनुसार, 28 जुलाई को सभी अकादमिक और स्किल विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

इनमें प्रमुख विषय शामिल हैं-

  • अंग्रेजी
  • हिंदी
  • उर्दू
  • संस्कृत
  • इतिहास
  • राजनीति विज्ञान
  • भूगोल
  • अर्थशास्त्र
  • मनोविज्ञान
  • समाजशास्त्र
  • गणित
  • एप्लाइड मैथ्स
  • भौतिकी
  • रसायन विज्ञान
  • जीवविज्ञान
  • बायोटेक्नोलॉजी
  • बिजनेस स्टडीज
  • अकाउंटेंसी
  • कंप्यूटर साइंस
  • सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी)
  • रिटेल
  • वेब एप्लीकेशन
  • ऑटोमोटिव
  • पर्यटन
  • एग्रीकल्चर सहित अन्य स्किल विषय

कुछ विषयों की परीक्षा होगी 2 घंटे

अधिकांश विषयों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक यानी 3 घंटे की होगी।

वहीं हिंदुस्तानी संगीत (वोकल), पेंटिंग, एप्लाइड आर्ट, योग, अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन,

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर जैसे विषयों की परीक्षा 10:30 बजे से 12:30 बजे तक यानी 2 घंटे की होगी।

छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

बोर्ड ने बताया कि सभी छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा, ताकि वे प्रश्नों को अच्छी तरह समझकर परीक्षा शुरू कर सकें।

CBSE के जरूरी दिशा-निर्देश

  • परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है।
  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड और आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएं।
  • बोर्ड के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
  • अनुशासन बनाए रखें।
  • परीक्षा समय की पुष्टि एडमिट कार्ड और डेटशीट से करें।
  • किसी भी अपडेट के लिए केवल CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
https://regionalreporter.in/rahul-gandhi-dehradun-chhatron-ki-goonj/
https://youtu.be/q57gn6LdqUc?si=U0FuuH5G-c_N0_RK
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *