रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गुवाहाटी में सीजेपी नेता आशुतोष रांका हिरासत में

गुवाहाटी में रविवार को सीजेपी नेता आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का दावा किया गया।

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी।

दीपके के अनुसार, रांका और उनकी टीम को पुलिस किसी अज्ञात स्थान पर लेकर गई।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वहां मौजूद वकीलों को रांका से मिलने नहीं दिया गया।

हालांकि, हिरासत के संबंध में गुवाहाटी पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

क्षेत्रीय बैठक में शामिल होने पहुंचे थे रांका

आशुतोष रांका गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी की पहली क्षेत्रीय बैठक में शामिल होने पहुंचे थे।

बैठक असम सचिवालय के पास आयोजित होनी थी।

सीजेपी के मुताबिक, बैठक में असम की बाढ़ के बाद की स्थिति और संगठन की गतिविधियों पर चर्चा प्रस्तावित थी। पार्टी ने बैठक में 200 से 300 कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही।

सीईसी के इस्तीफे पर 48 घंटे का अल्टीमेटम

इस बीच सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। पार्टी ने 48 घंटे में इस्तीफा नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

सीजेपी ने 2 अक्टूबर से देशव्यापी प्रदर्शन शुरू करने की बात कही है।

पार्टी का यह विरोध मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर उठाए जा रहे सवालों से जुड़ा है।

सीजेपी का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर वह आंदोलन करेगी।

https://regionalreporter.in/mann-ki-baat-uttarakhand-mana-bagori/
https://youtu.be/iBt4bZTkf7E?si=cHDbJpHEOyor7VRh
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *