रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

सिमली बेस अस्पताल में आम लोगों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: विधायक अनिल नौटियाल

गौचर/अरुण मिश्रा

जनपद चमोली के कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के सिमली को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर यहां महिला अस्पताल को बेस अस्पताल बनाने की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल का आभार व्यक्त किया।

2020 में बनकर तैयार स्वास्थ्य विभाग के इस भवन ने कोविड महामारी के समय कोविड सेंटर के रुप में संचालन भी किया गया। लगभग बीस करोड़ रुपए की लागत से बने इस अस्पताल में पांच चिकित्सक तैनात हैं।

लेकिन क्षेत्र के लोगों ने महिला अस्पताल को पूर्ण बेस अस्पताल बनाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया। क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल के प्रयासों से जब गैरसैंण में स्वास्थ्य के क्षेत्र में राहत देने की घोषणा की तो क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री व कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा के कईं कार्यकर्ता मौजूद थे।

https://regionalreporter.in/four-participants-selected-for-national-science-festival/
https://youtu.be/9QW0uH_UIwI?si=iW5eecej2_H3Fx9k
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *