रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

श्रीनगर बस अड्डे के पास निगम भूमि पर पार्किंग निर्माण कार्य शुरू

नगर निगम श्रीनगर द्वारा मुख्य बस अड्डे के समीप निगम की भूमि को समतल करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

निगम प्रशासन के अनुसार उक्त स्थल को जल्द ही पार्किंग के रूप में विकसित किया जाएगा,

जिससे यात्री वाहनों और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

पार्किंग निर्माण से मिलेगी राहत

महापौर आरती भंडारी ने बताया कि बस अड्डे के आसपास लंबे समय से पार्किंग की समस्या बनी हुई थी।

नई पार्किंग बनने से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और यात्रियों को भी वाहन खड़े करने में सुविधा मिलेगी।

गंदगी फैलाने वालों पर चालानी कार्रवाई

इस दौरान निगम टीम द्वारा आसपास की दुकानों के बाहर फैलाई जा रही गंदगी को लेकर निरीक्षण भी किया गया।

स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

महापौर आरती भंडारी ने नागरिकों और व्यापारियों से शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

https://regionalreporter.in/twisha-death-case/
https://youtu.be/BAM6iifLkq8?si=55P-BJwWL3HTWetU
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *