रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

यूट्यूबर सौरभ जोशी को धमकी देने वाले आरोपी को कोर्ट से जमानत

नैनीताल, हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरभ जोशी से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर पत्र भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी को कोर्ट ने जमानत दे दी है। बताया जा रहा कि पकड़ा गया आरोपी 1 माह से हल्द्वानी जेल में बंद था।

विस्तार

हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरभ जोशी से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर पत्र भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को कोर्ट ने जमानत मिल गई है।

बता दें कि, हल्द्वानी के रामपुर रोड निवासी जाने-माने यूट्यूबर सौरभ जोशी से इस साल 17 नवंबर को पत्र भेजकर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी।

रंगदारी नहीं देने पर परिवार के किसी सदस्य को जान से मारने की धमकी दी गई थी। जहां पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए मामला का खुलासा किया।

मामले में 19 नवंबर को थानपुर डावरी फैजगंज बिसौली बेला बदायूं निवासी युवक को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आरोपी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।

आरोपी के अधिवक्ता ने बताया कि उन्होंने कोर्ट के सामने तमाम तथ्य पेश किए। कहा कि आरोपी का ना तो कोई आपराधिक इतिहास है और ना ही यह स्पष्ट है कि उक्त पत्र उसने ही लिखा है। इसके आधार पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी को जमानत दे दी है।

https://regionalreporter.in/a-huge-fire-broke-out-in-a-cowshed-in-haldwani/
https://youtu.be/9QW0uH_UIwI?si=ncF0zqbgHCjzqzG5
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *