रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास बंद कार में मिला महिला और पुरुष का शव

रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

देहरादून थाना राजपुर क्षेत्रान्तर्गत सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक वैगन आर कार के अंदर एक महिला व एक पुरुष मृत अवस्था में पड़े मिले थे, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

राजपुर थाना इंचार्ज पीडी भट्ट ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। टीम को कोई भी संदिग्ध वस्तु या साक्ष्य नहीं मिले।

मृत व्यक्ति की पहचान 50 साल के राजेश साहू के रूप में हुई। वहीं मृत महिला का नाम महेश्वरी बताया जा रहा है जिनकी उम्र 45 साल थी। पुलिस ने बताया कि कार राजेश साहू की ही थी। दोनों कांठ बांग्ला थाना राजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे। राजेश साहू ड्राइवर का काम करता था। 

पोस्टमार्टम में डॉक्टरों द्वारा शरीर मे कोई जहीरा चोट का होना नहीं पाया गया तथा डॉक्टरों द्वारा भी अत्यधिक शराब के सेवन व गाड़ी में गैस और तापमान के प्रभाव के कारण शरीर मे कार्बन मोनो ऑक्साइड होने के चलते घटना की संभावना जताई, पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर द्वारा दोनों मृतको के शरीर मे कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा की जांच के लिए उनके ब्लड सैम्पल को संरक्षित किया गया है, जिसे जांच हेतु FSL भेजा जायेगा।

https://regionalreporter.in/villagers-sit-on-dharna-on-the-banks-of-tehri-lake/
https://youtu.be/kqAhhGgJPzE?si=vrYRawOu-nCTacqX
Website |  + posts
2 comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *