रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

देहरादून में  महिला को कार में बैठाने के प्रयास का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पैसों के विवाद में बनी थी डराने की योजना

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रियांशु को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उसे हरिद्वार के नवोदय नगर के पास से पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर को नालापानी चौक के पास सुषमा शर्मा को कुछ लोगों ने कार में बैठाने का प्रयास किया था।

महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पहले अन्नू, अब प्रियांशु गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

26 सितंबर को अन्नू उर्फ चाहत को गिरफ्तार किया गया था। अब प्रियांशु भी पुलिस की गिरफ्त में है।

पुलिस के अनुसार, प्रियांशु अपने साथी दीपक के कहने पर अन्य युवकों के साथ देहरादून आया था।

आरोपियों का कथित उद्देश्य महिला को डराना था।

मामले में दीपक, सुशांत उर्फ लक्की और आदित्य वशिष्ठ समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

7.50 लाख में डेयरी का सौदा, यहीं से बढ़ा विवाद

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि विवाद की शुरुआत पैसों के लेन-देन से हुई थी।

पुलिस के अनुसार, अन्नू और दीपक ने एक परिचित के माध्यम से सुषमा से 11 गायों की डेयरी का सौदा 7.50 लाख रुपये में किया था।

आरोप है कि गायों से अपेक्षा के मुताबिक दूध नहीं मिलने के बाद रकम वापस मांगने को लेकर विवाद बढ़ता गया।

पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद के बाद आरोपियों ने महिला को डराने की योजना बनाई और किराये की कार से देहरादून पहुंचे।

पुलिस ने मामले में इस्तेमाल कार और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की है।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

https://youtu.be/iBt4bZTkf7E?si=XgEGf7y337j0zDwL
https://regionalreporter.in/uttarakhand-continuous-rain-impact-research/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *