मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से राशि स्वीकृत
गंभीर किडनी बीमारी से जूझ रहे देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के संदीप कुमार के उपचार के लिए
पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई है।
डांडा मयाली, पोस्ट भैड़कूट निवासी संदीप कुमार के दोनों गुर्दे खराब हो चुके हैं।
उनका उपचार देहरादून स्थित श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में चल रहा है।
विधायक के आग्रह पर मिली आर्थिक सहायता
संदीप कुमार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने
उनके इलाज के लिए सहायता की मांग की थी।
विधायक के आग्रह के बाद मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 5,00,000 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
इससे परिवार को इलाज के खर्च में राहत मिलने की उम्मीद है।
जरूरतमंद परिवारों की मदद को प्राथमिकता
विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों
को उपचार के लिए हरसंभव सहायता दिलाना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों को सरकारी स्तर पर
उपलब्ध सहायता योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।















Leave a Reply