रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार

5,500 ग्रामीण महिलाओं को मिला सीधा लाभ

उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को बाजार देने की पहल अब बड़े कारोबारी मॉडल में बदल रही है।

राज्य के ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ने शुरुआत से अब तक करीब छह करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया है।

दिसंबर 2023 में देहरादून में आयोजित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ब्रांड का विमोचन किया था।

इसके बाद उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को एकीकृत ब्रांडिंग के साथ बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में काम आगे बढ़ा।

83 उत्पादों को मिला एक ब्रांड का बाजार

हाउस ऑफ हिमालयाज के तहत पहाड़ी दाल, अनाज, मसाले, शहद और तेल सहित कई उत्पाद शामिल हैं।

इसके अलावा हर्बल, पर्सनल केयर और हस्तशिल्प उत्पाद भी ब्रांड से जुड़े हैं।

वर्तमान में ब्रांड में कुल 83 उत्पाद शामिल हैं। इनमें 60 विशिष्ट उत्पाद बताए गए हैं।

इन उत्पादों की पैकेजिंग और ब्रांडिंग के जरिए इन्हें बड़े बाजार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

5,500 ग्रामीण महिलाएं सीधे जुड़ीं

इस पहल का बड़ा हिस्सा ग्रामीण महिलाओं की आजीविका से जुड़ा है। हाउस ऑफ हिमालयाज से 55 क्लस्टर लेवल फेडरेशन जुड़े हैं।

इनके जरिए करीब 5,500 महिला लाभार्थी ब्रांड की आर्थिक गतिविधियों से सीधे जुड़ी हैं।

स्थानीय उत्पादों की बिक्री बढ़ने से ग्रामीण उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को बाजार मिलने का दावा किया गया है।

Amazon से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच

हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हैं। Amazon और Flipkart के अलावा Blinkit, Swiggy Instamart और BigBasket के जरिए भी इनकी बिक्री हो रही है।

ब्रांड की D2C वेबसाइट से भी देशभर में खरीदारी की सुविधा है।

वहीं Amazon Global के माध्यम से अमेरिका और कनाडा जैसे बाजारों तक उत्पाद पहुंचाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज के जरिए उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसका उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों, किसानों और ग्रामीण उद्यमियों की आय के अवसर बढ़ाना है।

https://regionalreporter.in/harmanpreet-kaur-resigns-captaincy-all-formats/
https://youtu.be/a3bQYGDBUrw?si=U2xQYNu2NY4xmYYG
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *