रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चमोली में जंगल की आग बनी जानलेवा, महिला की दर्दनाक मौत

बूंगा गांव में जंगल की आग की चपेट में आई महिला

चमोली जिले के गैरसैंण विकासखंड स्थित आदिबदरी तहसील के बूंगा गांव में जंगल की आग एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुई।

51 वर्षीय सुरेशी देवी की आग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

गोशाला जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम करीब 7 बजे सुरेशी देवी अपनी गोशाला की ओर जा रही थीं। इसी दौरान जंगल में लगी

आग तेज आंधी और तूफान के कारण उनकी गोशाला तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

अनिल आगरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीण महिला को अस्पताल ले जा रहे थे,

लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने की आशंका

नवल किशोर नेगी ने बताया कि देर रात ग्रामीणों से घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बूंगा वन पंचायत क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाई गई थी,

जो तेज हवा के कारण फैलकर गोशाला तक पहुंच गई।

आग बुझाने के दौरान हुआ हादसा

वन विभाग के अनुसार महिला आग बुझाने का प्रयास कर रही थीं, तभी वह लपटों की चपेट में आ गईं।

फिलहाल वन विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बिरही क्षेत्र में जंगल की आग बुझाने के दौरान एक फायर वॉचर की चट्टान से गिरकर मौत हो गई थी।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।

https://regionalreporter.in/meena-ravindra-kandari-half-marathon-pauri-2026-fitness-inspiration/
https://youtu.be/C0eGfOcIh_U?si=tJgOkb62zRgmfS9M
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *