15 दिन में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
देश की खाद्य सुरक्षा नियामक संस्था फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने डाबर इंडिया लिमिटेड
के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है।
FSSAI ने कंपनी को ‘100% Pure’, ‘100% Natural’, ‘100% Purity Guaranteed’ और ‘100% Organic’
जैसे दावों के साथ बेचे जा रहे कई खाद्य उत्पादों की बिक्री तत्काल रोकने का निर्देश दिया है।
नियामक का कहना है कि इस तरह के दावे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (Advertising and Claims) Regulations, 2018 के अनुरूप नहीं हैं और उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकते हैं।
किन उत्पादों पर हुई कार्रवाई
FSSAI के अनुसार, जिन उत्पादों पर आपत्ति जताई गई है, उनमें शामिल हैं-
- शहद (Honey)
- एप्पल साइडर विनेगर
- वर्जिन कोकोनट ऑयल
- तिल का तेल
- गाय का घी
- नारियल पानी
- नारियल का दूध
- अन्य खाद्य उत्पाद, जिन पर ‘100%’ से जुड़े दावे किए गए थे।
FSSAI ने क्यों उठाया यह कदम
FSSAI ने बताया कि कंपनी की वेबसाइट पर कई उत्पादों के साथ ‘100% Natural’, ‘100% Pure’,
‘100% Purity Guaranteed’, ‘100% Organic’ और ‘100% Tender Coconut Water’ जैसे दावे किए गए थे।
नियामक के मुताबिक, ‘100%’ जैसे दावे अस्पष्ट हैं, इनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती
और इससे उपभोक्ताओं के भ्रमित होने की आशंका रहती है। इसलिए ऐसे दावे नियमों का उल्लंघन माने गए हैं।
ऑर्गेनिक लोगो पर भी उठे सवाल
FSSAI ने यह भी कहा कि डाबर हिमालयन ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर और डाबर ऑर्गेनिक हनी पर
वैध ऑर्गेनिक मंजूरी के बिना ‘जैविक भारत’ (Jaivik Bharat) का लोगो इस्तेमाल किया गया।
इसके अलावा ‘डाबर होममेड कोकोनट मिल्क’ को भी 100% Pure के दावे के साथ बेचा जा रहा था,
जबकि नियमानुसार मिश्रित खाद्य उत्पाद (Compound Food) पर ऐसा दावा स्वीकार्य नहीं है।
15 दिन में मांगी गई कार्रवाई रिपोर्ट
FSSAI ने डाबर इंडिया को निर्देश दिया है कि वह नोटिस में शामिल सभी उत्पादों तथा ‘100%’ के गुमराह करने वाले
दावों वाले अन्य खाद्य उत्पादों की बिक्री तत्काल रोके और 15 दिनों के भीतर Action Taken Report (ATR) नियामक को सौंपे।
क्या कहा डाबर इंडिया ने
डाबर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि कंपनी को FSSAI का नोटिस प्राप्त हो गया है।
कंपनी नोटिस में उठाए गए बिंदुओं की समीक्षा कर रही है और नियामक के निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करेगी।















Leave a Reply