रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

घुत्तू बाजार में भूस्खलन से कई मकान खतरे में वाहन क्षतिग्रस्त

टिहरी गढ़वाल के भिलंगना ब्लॉक अंतर्गत घुत्तू बाजार में 6 अगस्त को अचानक हुए भूस्खलन से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से कई आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए,

जबकि एक वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

अचानक गिरी पहाड़ी, बाजार में मची अफरा-तफरी

स्थानीय लोगों के अनुसार, 6 अगस्त को घुत्तू बाजार के ऊपर की पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और बड़े पत्थर नीचे आ गिरे।

देखते ही देखते बाजार क्षेत्र में दहशत फैल गई। भूस्खलन से कई मकानों को नुकसान पहुंचा और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।

प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं।

अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

साथ ही प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

प्रभावितों ने की स्थायी सुरक्षा उपायों की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे भूस्खलन के खतरे को देखते हुए स्थायी सुरक्षा उपाय करने और प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।

क्या कहा विधायक शक्ति लाल शाह ने

घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने बताया कि घुत्तू में भूस्खलन की आशंका से प्रशासन को पहले ही अवगत कराया गया था।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन दुकानदारों और प्रभावित परिवारों को नुकसान हुआ है,

उनकी आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक स्थान पर व्यवस्था की जाए और राहत कार्य में किसी तरह की देरी न हो।

लगातार बारिश से बढ़ा खतरा

प्रदेश में जारी मानसूनी बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं।

कई सड़कें मलबा आने से बाधित हैं और नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने और बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

https://regionalreporter.in/uttarakhand-congress-new-team-vice-presidents-general-secretaries-secretaries-2026/
https://youtu.be/vcFHhM6hn8M?si=1qlnyGQ9PZdHjAgF
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *