रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में सिया का पहला बयान

बोलीं- कार ने हमारी बाइक को जानबूझकर टक्कर मारी

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर सामने आए हिट एंड रन मामले में पीड़िता सिया ने पहली बार सामने आकर अपना पक्ष रखा है।

आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला के इंटरव्यू के बाद सिया ने सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात वीडियो बयान जारी किया।

सिया ने आरोपी के उस दावे पर सवाल उठाए, जिसमें उसने बाइक सवारों पर परेशान करने और टीज करने का आरोप लगाया था।

सिया का कहना है कि अगर बाइक सवारों से परेशानी थी तो कार चालक उनका पीछा क्यों कर रहा था।

सिया ने आरोपी के दावे पर उठाए सवाल

सिया के मुताबिक, कार चालक ने अपनी लेन बदली और उनकी बाइक को टक्कर मारी।

उनका आरोप है कि यह सामान्य सड़क हादसा नहीं था, बल्कि कार उनकी तरफ मोड़ी गई थी।

सिया ने कहा कि आरोपी को पता था कि बाइक एक लड़की चला रही थी।

इसके बावजूद कार चालक ने उनका पीछा किया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर टक्कर के बाद चालक को घटना का अफसोस था तो वह मौके पर रुका क्यों नहीं।

सिया के अनुसार, टक्कर के बाद घायल लोगों की मदद करना कार चालक की जिम्मेदारी थी।

उनका कहना है कि चालक को रुककर स्थिति देखनी चाहिए थी और जरूरत पड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाना चाहिए था।

आरोपी कल्याण बैंसला ने क्या कहा?

मामले में आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला का पक्ष भी सामने आया है।

बैंसला ने दावा किया कि घटना से पहले करीब 20 से 22 बाइक सवार उनकी कार के आसपास चल रहे थे।

उनके मुताबिक, करीब 10 मिनट तक बाइक सवार कार के आगे और पीछे आते-जाते रहे।

बैंसला का दावा है कि सिया की बाइक तेज रफ्तार में थी और उनके दाईं ओर मुड़ने के दौरान कार भी बाईं ओर मुड़ी।

आरोपी ने टक्कर को जानबूझकर किया गया कृत्य मानने से इनकार किया है।

उसका कहना है कि टक्कर के बाद रुकने पर उसके साथ मारपीट हो सकती थी, इसलिए वह मौके से चला गया।

सिया के पिता ने पुलिस से की बड़ी कार्रवाई की मांग

मामले में सिया के पिता रोशन चौहान और उनके वकील सोमवार शाम गुरुग्राम के सेक्टर-56 पुलिस थाने पहुंचे।

परिवार की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत भी दी गई है।

सिया के पिता ने मामले में सामान्य धाराओं के बजाय हिट एंड रन और हत्या के प्रयास यानी अटेंप्ट टू मर्डर की धारा लगाने की मांग की है।

रोशन चौहान के मुताबिक, उनके थाने पहुंचने से पहले ही पुलिस वायरल वीडियो

का संज्ञान लेकर सुओ-मोटो FIR दर्ज कर चुकी थी।

उन्होंने अपनी शिकायत भी पुलिस को दी और उसकी रिसीविंग प्राप्त की।

वायरल वीडियो को लेकर उठे सवाल

सिया के पिता का कहना है कि वायरल वीडियो में कार बाइक को टक्कर मारती दिखाई दे रही है।

उनके मुताबिक, टक्कर के बाद बाइक सड़क पर कुछ दूरी तक घिसटती नजर आती है।

इसी आधार पर परिवार का दावा है कि यह सामान्य सड़क हादसा नहीं लगता।

हालांकि, घटना की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं और टक्कर किस तरह हुई, इसका अंतिम निष्कर्ष पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।

सिया के पिता ने कहा कि राहत की बात है कि हादसे के बावजूद उनकी बेटी को गंभीर चोट नहीं आई।

अब परिवार पुलिस जांच और कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।

https://regionalreporter.in/garhwal-university-semester-admission-2026/
https://youtu.be/y9QpImppl2I?si=LNEPkkoQ89lTVP56
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *