रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

IMD Rain Alert: 11 अगस्त तक देशभर में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड समेत कई राज्यों में ऑरेंज और रेड चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों के लिए 11 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय मानसून, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और कई चक्रवाती परिसंचरण

(Cyclonic Circulation) के प्रभाव से उत्तर, पूर्व, मध्य, पश्चिम, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल, असम, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ उन राज्यों में शामिल हैं, जहां भारी बारिश की सबसे अधिक संभावना जताई गई है।

क्यों सक्रिय है मानसून

आईएमडी की वैज्ञानिक नरेश कुमारी के अनुसार, पंजाब से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली सक्रिय मानसून ट्रफ,

उत्तर और दक्षिण भारत में बने कई ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण तथा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण देशभर में बारिश की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं।

उत्तराखंड, हिमाचल और पहाड़ी राज्यों में सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

आईएमडी के अनुसार 6 से 11 अगस्त के बीच उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

लगातार बारिश को देखते हुए उत्तराखंड के चमोली और बागेश्वर जिलों में कक्षा 12 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

वहीं रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी नदी के जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

उत्तर-पश्चिम भारत में भी बारिश का दौर

  • दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 अगस्त को भारी बारिश की संभावना।
  • राजस्थान में 7 से 10 अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियां तेज होने का अनुमान।

मध्य भारत में भारी से बहुत भारी बारिश

आईएमडी के अनुसार-

  • पश्चिमी मध्य प्रदेश में 7 से 9 अगस्त के बीच भारी बारिश।
  • छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 6 से 8 अगस्त तक तेज बारिश।
  • पश्चिमी मध्य प्रदेश में 7 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना।
  • छत्तीसगढ़ में गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वी भारत में ओडिशा, बिहार और झारखंड पर नजर

पूर्वी भारत में मानसून सक्रिय रहेगा।

  • ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 6 से 11 अगस्त तक भारी बारिश।
  • झारखंड में 6–8 और 10–11 अगस्त के बीच तेज बारिश।
  • बिहार में 8 से 11 अगस्त तक कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना।

पूर्वोत्तर में असम की स्थिति चिंताजनक

आईएमडी ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

असम में पहले से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है और कई जिले हाई अलर्ट पर हैं।

पश्चिमी भारत में कोंकण, गोवा और गुजरात में बारिश

  • कोंकण और गोवा में 6 से 11 अगस्त तक भारी बारिश।
  • गुजरात में 8 से 10 अगस्त के बीच तेज वर्षा।
  • मध्य महाराष्ट्र में भी गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना।

दक्षिण भारत में केरल के लिए ऑरेंज अलर्ट

केरल में 6 और 7 अगस्त को बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आईएमडी ने कासरगोड, कन्नूर, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, पथानामथिट्टा और अलप्पुझा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भी तेज बारिश का अनुमान है।

IMD की लोगों से अपील

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर

रहने तथा स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

अगले कुछ दिनों तक देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है, इसलिए सतर्कता बरतना जरूरी है।

https://youtu.be/vcFHhM6hn8M?si=LU3mZcKJbyK9v4ma
https://regionalreporter.in/tilwara-cloudburst-gadera-debris-vehicles-buried-heavy-rain-uttarakhand/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *