झारखंड के रामगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के पास एक यात्री वाहन और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
इस दर्दनाक घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

















Leave a Reply