रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स का रेस्क्यू

मौसम की चुनौती के बीच एसडीआरएफ ने हर्षिल पहुंचाया

कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को मंगलवार को सुरक्षित निकाल लिया गया।

खराब मौसम के कारण सोमवार को रोकना पड़ा रेस्क्यू अभियान मंगलवार को मौसम अनुकूल होने के बाद फिर शुरू किया गया।

एसडीआरएफ की हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम ने दुर्गम परिस्थितियों के बीच अभियान चलाया।

लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण ट्रैक पर बचाव दल के सामने चुनौती बनी हुई थी।

मौसम में सुधार के बाद टीम ने पहले क्षेत्र की रेकी की। इसके बाद फंसे ट्रेकर्स की सुरक्षित निकासी शुरू की गई।

मंगलवार को सभी 19 लोगों को सुरक्षित निकालकर हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया।

हर्षिल में हुई रेस्क्यू की प्लानिंग

हर्षिल हेलीपैड पर अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र की मौजूदगी में रेस्क्यू टीम और हेलिकॉप्टर के पायलट ने अभियान को लेकर समन्वय किया।

सुरक्षित निकासी के लिए आगे की योजना भी तैयार की गई।

एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर हाई एल्टीट्यूड टीम ने अन्य रेस्क्यू एजेंसियों के साथ मिलकर अभियान चलाया।

अन्य क्षेत्रों में भी जारी है रेकी

कालिंदी खाल में फंसे 19 ट्रेकर्स के सुरक्षित बाहर निकलने के साथ इस रेस्क्यू अभियान का यह चरण पूरा हो गया है।

हालांकि, एसडीआरएफ की टीमें अन्य क्षेत्रों में भी निगरानी और बचाव से जुड़ा काम कर रही हैं।

माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी के लिए एसडीआरएफ के दो जवान रवाना किए गए हैं। टीम वहां की भौगोलिक स्थिति और सुरक्षित रास्तों का आकलन कर रही है।

इससे पहले सोमवार को ओडन कॉल पास और कालिंदी खाल क्षेत्र से कुल 40 पर्वतारोहियों को हेलिकॉप्टर के जरिए सुरक्षित निकाला गया था।

https://regionalreporter.in/doon-university-mess-food-worm-student-protest/
https://youtu.be/iBt4bZTkf7E?si=gO7pgFwf21Idqkw5
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *