रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

केदारनाथ यात्रा मार्ग की कैरिंग कैपेसिटी पर चर्चा

हितधारकों से मांगे सुझाव

चारधाम यात्रा मार्गों, विशेषकर केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, गंगोत्री और

यमुनोत्री ट्रैक की वैज्ञानिक वहन क्षमता (कैरिंग कैपेसिटी) के निर्धारण को लेकर रुद्रप्रयाग में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) देहरादून द्वारा तैयार ड्राफ्ट रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई

और विभिन्न हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए गए।

विशेषज्ञों ने प्रस्तुत की ड्राफ्ट रिपोर्ट

बैठक के दौरान भारतीय वन्यजीव संस्थान के विशेषज्ञों ने केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग की

वैज्ञानिक वहन क्षमता निर्धारण संबंधी ड्राफ्ट रिपोर्ट का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया।

रिपोर्ट में शामिल सर्वेक्षण प्रक्रिया, आंकड़ों और विभिन्न मानकों की जानकारी भी साझा की गई।

स्थानीय हितधारकों ने रखे अपने सुझाव

बैठक में जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों, होटल व्यवसायियों, घोड़ा-खच्चर संचालकों,

बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर

अपने सुझाव और अनुभव साझा किए।

हितधारकों ने मांग की कि रिपोर्ट तैयार करते समय स्थानीय अनुभवों, क्षेत्रीय आवश्यकताओं

और जमीनी स्तर पर सामने आने वाली चुनौतियों को भी शामिल किया जाए।

जिलाधिकारी ने मांगे नवीनतम आंकड़े

जिलाधिकारी ने कहा कि अंतिम रिपोर्ट को अधिक यथार्थपरक, सटीक

और व्यावहारिक बनाने के लिए सभी विभाग समयबद्ध तरीके से नवीनतम आंकड़े उपलब्ध कराएं।

उन्होंने यात्रा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन व्यवस्था, स्वच्छता, आपदा प्रबंधन,

आवासीय क्षमता और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े आंकड़े भारतीय वन्यजीव संस्थान को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

संशोधन के लिए प्रमाणित दस्तावेज भी मांगे

भारतीय वन्यजीव संस्थान के विशेषज्ञों ने बताया कि सभी हितधारक अपने सुझाव,

टिप्पणियां और तथ्यात्मक आंकड़े जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से भेज सकते हैं।

यदि रिपोर्ट में किसी तथ्य या आंकड़े में संशोधन का सुझाव दिया जाता है तो उसके समर्थन में प्रमाणित दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे।

ये अधिकारी और प्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में भारतीय वन्यजीव संस्थान के विशेषज्ञ संतोषी राणा, रजत सिंह राणा

और डॉ. तनवीक अहमद सहित जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी,

उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार,

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत,

एआरटीओ धर्मेंद्र सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं व्यापार संघ, होटल एसोसिएशन, घोड़ा-खच्चर एसोसिएशन और अन्य हितधारक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

https://regionalreporter.in/uttarakhand-cmo-transfer-health-department-7-districts/
https://youtu.be/9Uh5mRbFCJk?si=OdRpqB16og5pp1nm
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *