प्रख्यात पर्यावरणविद्, जन-आंदोलनों के पुरोधा और चिपको आंदोलन के प्रमुख हस्ताक्षर कुंवर प्रसून की 20वीं पुण्यतिथि पर
आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर जनपक्षधर और वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रौतेला को ‘कुंवर प्रसून स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
जनसरोकारों की पत्रकारिता के लिए मिला सम्मान
समारोह में जगमोहन रौतेला को कुंवर प्रसून की निर्भीक, जनपक्षधर और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता की परंपरा
को आगे बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान कुंवर प्रसून की धर्मपत्नी श्रीमती रंजना भंडारी ने प्रदान किया।
चिपको आंदोलन और सामाजिक योगदान को किया याद
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कुंवर प्रसून के सादगीपूर्ण जीवन, पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके समर्पण और चिपको आंदोलन में
निभाई गई उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया। साथ ही खनन विरोधी आंदोलन, शराबबंदी अभियान और जनहित के
विभिन्न आंदोलनों में उनके योगदान पर भी प्रकाश डाला गया।

पर्यावरण संरक्षण की विरासत आगे बढ़ाने का आह्वान
समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह, राजीव नयन बहुगुणा, जय सिंह रावत और संजय कोठियाल सहित अनेक
पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् मौजूद रहे। पर्यावरणविद् प्रो. जयंत बंदोपाध्याय और
बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी ने कुंवर प्रसून की सात्विक परंपरा और पर्यावरण संरक्षण की विचारधारा
को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि कुंवर प्रसून का जीवन प्रकृति संरक्षण, सामाजिक न्याय और जनहित के संघर्षों के प्रति समर्पित रहा।
उनके विचार आज भी पर्यावरण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देते हैं।















Leave a Reply