रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

कुंवर प्रसून स्मृति सम्मान से सम्मानित होंगे वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रौतेला

15 जुलाई को दून पुस्तकालय में होगा सम्मान समारोह

‘कलम का गांधी: कुंवर प्रसून और जन सरोकार’ पुस्तक का होगा लोकार्पण

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार, पर्यावरण चिंतक और जनआंदोलनों के प्रतिबद्ध हस्ताक्षर रहे

स्वर्गीय कुंवर प्रसून की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 15 जुलाई 2026 को दून पुस्तकालय एवं शोध संस्थान, देहरादून में विशेष स्मृति समारोह आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन कुंवर प्रसून स्मृति मंच, रामपुर गांव, खाड़ी (टिहरी गढ़वाल) की ओर से किया जा रहा है।

जगमोहन रौतेला को मिलेगा पहला स्मृति सम्मान

कुंवर प्रसून के पुत्र प्रो.अनुपम भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर ‘कुंवर प्रसून स्मृति पर्यावरण एवं जनपक्षधर पत्रकारिता सम्मान’ की औपचारिक शुरुआत की जाएगी।

इस सम्मान का पहला अलंकरण उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रौतेला (हल्द्वानी) को पर्यावरण संरक्षण,

जनसरोकारों और सामाजिक मुद्दों पर उनकी दीर्घकालीन पत्रकारिता के लिए प्रदान किया जाएगा।

सम्मान के तहत 11 हजार रुपये की सम्मान राशि, प्रशस्ति-पत्र और अंगवस्त्र भेंट किए जाएंगे।

यह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथियों और कुंवर प्रसून की धर्मपत्नी रंजना भंडारी द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।

‘कलम का गांधी’ पुस्तक का होगा विमोचन

समारोह का प्रमुख आकर्षण वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक शीशपाल गुसाईं की पुस्तक

‘कलम का गांधी: कुंवर प्रसून और जन सरोकार’ का लोकार्पण होगा।

वैमओशियनिक प्रकाशन, देहरादून से प्रकाशित यह पुस्तक कुंवर प्रसून के जीवन, विचारों, पत्रकारिता,

पर्यावरण संरक्षण और जनआंदोलनों में उनके योगदान का विस्तृत दस्तावेज है।

पुस्तक में वर्ष 1970 के दशक से 2006 तक की उनकी सार्वजनिक यात्रा को शोधपरक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

कई प्रमुख हस्तियां रखेंगी विचार

कार्यक्रम में कुंवर प्रसून के व्यक्तित्व, कृतित्व, पर्यावरणीय सोच और जनपक्षधर पत्रकारिता पर देश के कई प्रतिष्ठित पर्यावरणविद्, पत्रकार और चिंतक अपने विचार रखेंगे।

विशेष वक्ताओं में प्रो. जयंत भट्टाचार्य, विजय जड़धारी, राजीव लोचन साह, राजीव नयन बहुगुणा, जय सिंह रावत और संजय कोठियाल शामिल होंगे।

आयोजकों के अनुसार, यह समारोह कुंवर प्रसून के विचारों और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास होगा।

https://regionalreporter.in/kerala-wayanad-kalladi-landslide-cctv-video-3-dead/
https://youtu.be/B81DhrHydEs?si=MBLtdHEZaHjOYhzp
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *