रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

बीएड परीक्षा केंद्र के बाहर बड़ा हादसा: नाले की स्लैब टूटी, 25 अभ्यर्थी गंदे नाले में गिरे

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE) के दौरान कानपुर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया।

मैकरोबर्टगंज स्थित एचएन मिश्रा पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर नाले को ढकने वाली पुरानी कंक्रीट स्लैब अचानक टूट गई,

जिससे करीब 20 से 25 अभ्यर्थी सीवर के नाले में जा गिरे। हादसे में चार अभ्यर्थियों को मामूली चोटें आईं, जबकि कई छात्रों के

कपड़े, किताबें, प्रवेश पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज खराब हो गए।

फोटोकॉपी कराने पहुंचे थे अभ्यर्थी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले कई अभ्यर्थी आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराने

के लिए पास की दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान अधिक भीड़ होने से नाले के ऊपर बनी पुरानी स्लैब भार नहीं सह सकी और

अचानक ढह गई।

चार अभ्यर्थी घायल, कोई जनहानि नहीं

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण पुरानी स्लैब टूट गई।

हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घायलों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई गई और बाद में सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया गया।

अभ्यर्थियों और परिजनों में नाराजगी

घटना के बाद अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल उठाए।

कई अभिभावकों ने परीक्षा केंद्र के आसपास बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।

अचानक टूटी स्लैब, मची अफरा-तफरी

हादसे का शिकार हुई अभ्यर्थी खुशी ने बताया कि आधार कार्ड की फोटोकॉपी की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में छात्र दुकान पर पहुंचे थे।

इसी दौरान स्लैब टूट गई और कई लोग नाले में गिर गए। वहीं अमित नामक युवक ने बताया कि हादसे में उसके हाथ और घुटने में चोट आई है।

सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा

हादसे के बावजूद पुलिस और प्रशासन की तत्परता से सभी 19 परीक्षा केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा निर्धारित समय पर संपन्न कराई गई।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सार्वजनिक ढांचों की स्थिति की समीक्षा की बात कही है।

https://regionalreporter.in/tragic-accident-in-devprayag/
https://youtu.be/P4dYKabSTrA?si=rjVhcOryXKmmSdzI
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *