रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

28 जुलाई से पौड़ी में शुरू होंगे मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के चयन ट्रायल

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना: 28 जुलाई से पौड़ी में चयन ट्रायल, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी ₹1500 छात्रवृत्ति

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए जनपद स्तरीय

चयन ट्रायल 28 जुलाई से रांसी स्टेडियम, पौड़ी में आयोजित किए जाएंगे।

योजना के तहत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बालक एवं बालिकाओं का चयन कर उन्हें खेल प्रतिभा के विकास के लिए ₹1500 प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

इन तिथियों पर होंगे चयन ट्रायल

जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि 28 जुलाई को बालक वर्ग तथा 29 जुलाई को

बालिका वर्ग के लिए विकासखंड दुगड्डा, द्वारीखाल, यमकेश्वर, नैनीडांडा, रिखणीखाल, बीरोंखाल,

जयहरीखाल, थलीसैंण, नगर पालिका दुगड्डा और नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र के खिलाड़ियों के ट्रायल होंगे।

वहीं 30 जुलाई को बालक वर्ग तथा 31 जुलाई को बालिका वर्ग के लिए विकासखंड पौड़ी, कोट, कल्जीखाल,

पाबौ, खिर्सू, एकेश्वर, पोखड़ा, नगर पालिका पौड़ी और नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र के खिलाड़ियों

का चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। 1 अगस्त को आरक्षित दिवस रखा गया है।

300 खिलाड़ियों का होगा चयन

योजना के तहत छह आयु वर्गों में जनपद से 150 बालक और 150 बालिकाओं, यानी कुल 300 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

चयनित खिलाड़ियों को वर्ष 2026-27 के दौरान ₹1500 प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें नियमित प्रशिक्षण, बेहतर अभ्यास और अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।

खिलाड़ियों और अभिभावकों से अपील

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने सभी पात्र बालक-बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों से निर्धारित तिथि

और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ रांसी स्टेडियम, पौड़ी पहुंचकर चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की है।

https://regionalreporter.in/rainbow-public-school-srinagar-eye-screening-camp/
https://youtu.be/UVlHuYkotc4?si=zu9WYquZXu8ar3Ba
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *