रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

जौनसार बावर के नरदेव वर्मा ने UPSC निदेशक बनकर रचा इतिहास

सितंबर 2025। जौनसार बावर क्षेत्र के कनबुआ गांव के नरदेव वर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में निदेशक पद का कार्यभार संभालकर इतिहास रच दिया है।

इस प्रतिष्ठित पद पर पहुंचने वाले वह पहले जौनसारी हैं। उनकी उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरा क्षेत्र गर्व से गदगद है।

नरदेव वर्मा इससे पहले UPSC में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थे। उनकी ईमानदारी, मेहनत और कार्य दक्षता को देखते हुए उन्हें पदोन्नति दी गई और अब उन्होंने निदेशक पद संभाल लिया है।

नरदेव वर्मा की प्रारंभिक शिक्षा उनके पैतृक गांव कनबुआ के प्राथमिक विद्यालय से हुई। इंटर की पढ़ाई जौनसार बावर इंटर कॉलेज, साहिया से की और उच्च शिक्षा डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून से पूरी की।

पढ़ाई के साथ ही उन्होंने अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा और कठिन परिश्रम से यह उपलब्धि हासिल की।

UPSC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में निदेशक बनना जौनसार बावर के लिए ऐतिहासिक क्षण है। नरदेव वर्मा की सफलता ने युवाओं के लिए नई राह खोली है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से हर मंज़िल पाई जा सकती है।

उनकी नियुक्ति से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे हैं।

https://regionalreporter.in/chamolis-daughter-becomes-assistant-coach-of-sports-department/
https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=tIWpHhRlJ_k3P9AT
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *