रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने पर विदाई समारोह आयोजन

कर्णप्रयाग विकासखण्ड के ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

ब्लॉक सभागार में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम में सभी प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को स्मृति चिन्ह और विदाई पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि अपने 5 साल के कार्यकाल में उनके द्वारा तमाम विकास कार्य किए गए, हालांकि कोविड़ के चलते कुछ कार्य प्रभावित हुए। लेकिन फिर भी उन्होंने गांव के विकास के कार्यो को पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से पूरा किया।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी विजय प्रसाद पुरोहित, एडीओ पंचायत कुन्दन लाल, निवर्तमान विलाेक प्रमुख चंद्रेश्वरी रावत, जेष्ठ प्रमुख प्रदीप चौहान, कनिनिष्ट प्रमुख अनिता सेमवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजेश बिष्ट, प्रधान संगठन अध्यक्ष सुशील खंडूड़ी, प्रधान ईश्वर नेगी आदि निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान मौजूद रहे।

https://regionalreporter.in/annual-sports-competition-concluded-at-bal-sadan-junior-high-school/
https://youtu.be/zubI3V0G1Rk?si=DnG_vxdRkEhPElYN
अरुण मिश्रा
+ posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *