निकिता और काजल ने जीते रजत पदक
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की दो होनहार मुक्केबाजों निकिता चंद और काजल फर्सवाण ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का गौरव बढ़ाया है।
इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में
दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में रजत पदक जीतकर उत्तराखंड और जनपद पिथौरागढ़ का नाम रोशन किया।
फाइनल तक पहुंचीं दोनों खिलाड़ी
चैंपियनशिप में निकिता चंद (60 किग्रा) और काजल फर्सवाण (65 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
खिताबी मुकाबले में दोनों को उज्बेकिस्तान की मजबूत खिलाड़ियों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा,
लेकिन रजत पदक जीतकर उन्होंने भारत के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल की।
खेल जगत में खुशी की लहर
दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट सहित खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
उनकी सफलता से उत्तराखंड में बॉक्सिंग को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए
कई पदक अपने नाम किए, जिसमें निकिता चंद और काजल फर्सवाण का रजत पदक भी शामिल है।















Leave a Reply