रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पोखरी में भालू का हमला, महिला की मौत; दूसरी गंभीर घायल

पोखरी। चमोली जिले के पोखरी विकासखंड के नेल-सिदेली गांव में शुक्रवार सुबह भालू ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया।

हमले में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई। दोनों महिलाएं गांव के आसपास थीं,

तभी भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

चट्टान से गिरने के बाद महिला की मौत

हमले के दौरान एक महिला चट्टान से नीचे गिर गई। घटना में 55 वर्षीय विमला देवी, पत्नी चंद्रशेखर नेगी की मौके पर मौत हो गई।

वहीं, 42 वर्षीय लक्ष्मी देवी, पत्नी गजेंद्र नेगी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल पोखरी अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉ. शनि चौधरी के अनुसार, एक महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया।

घायल महिला को श्रीनगर किया रेफर

घायल लक्ष्मी देवी को एंबुलेंस से बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया। वन विभाग की टीम भी घायल महिला के साथ श्रीनगर रवाना हुई।

टीम अस्पताल में घायल के उपचार और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में सहयोग करेगी।

मृतका के शव के पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों की टीम पोखरी पहुंच रही है।

मौके पर पहुंचे प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

इसके बाद प्रशासन और वन विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

तहसीलदार रामकिशोर ध्यानी और वन विभाग के दारोगा मोहन बर्त्वाल मौके पर मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, डीएफओ रजत सुमन और एसडीओ मोहन सिंह भी पोखरी अस्पताल पहुंच रहे हैं।

भालू के हमले से गांव में दहशत

घटना के बाद नेल-सिदेली और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों में भालू की सक्रियता को लेकर चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि आबादी वाले क्षेत्रों में भालू की सक्रियता को देखते हुए जल्द प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

https://youtu.be/mkxRWaVVmdU?si=nzhs2HO75yq38bJr
https://regionalreporter.in/uttarakhand-road-health-facilities-pregnant-woman-dandi-kandi/

Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *