रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

हल्द्वानी में परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

मुखानी क्षेत्र में सामने आया दर्दनाक मामला

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। युवक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा बताया जा रहा है।

अल्मोड़ा का रहने वाला था छात्र

मृतक की पहचान हेमंत परिहार पुत्र राजेंद्र परिहार निवासी सुनियाकोट (बड़गांव), अल्मोड़ा के रूप में हुई है।

वह मुखानी के भगवानपुर केसर कॉलोनी में अपने ताऊ के घर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

कमरे में फंदे से लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह हेमंत रोज की तरह घर लौटा और पानी पीने के बाद अपने कमरे में चला गया।

काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद खिड़की से देखने पर हेमंत का शव पंखे से लटका मिला।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया।

आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके और अस्पताल पहुंची।

शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छात्र ने यह कदम क्यों उठाया,

इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अल्मोड़ा स्थित पैतृक गांव ले जाएंगे।

https://regionalreporter.in/new-state-presidents-for-four-states-announced/
https://youtu.be/P4dYKabSTrA?si=6gpV7IBIWeC9SvL5
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *