अजित पवार के निधन के बाद संभाली जिम्मेदारी
एनसीपी प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद
उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की नई डिप्टी सीएम बन गई हैं।
सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम पद संभालने वाली पहली महिला हैं।
उन्होंने शनिवार शाम पांच बजे मुंबई स्थित लोक भवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें शपथ दिलाई।
अजित पवार का विमान हादसे में निधन
डिप्टी सीएम अजित पवार का 28 जनवरी को एक विमान हादसे में निधन हो गया था।
उनके आकस्मिक निधन के बाद यह पद खाली हो गया था, जिसे अब सुनेत्रा पवार ने संभाला है।
बीजेपी के फैसले पर क्यों उठ रहे हैं सवाल
सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने के बाद राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठने लगे हैं
कि शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के साथ अच्छा-ख़ासा बहुमत होने के बावजूद बीजेपी ने सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री क्यों बनाया।
2024 विधानसभा चुनाव और सीटों का गणित
2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव बीजेपी ने एनसीपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के साथ मिलकर लड़ा था।
महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 145 सीटों की जरूरत होती है।
बीजेपी को अकेले 132 सीटों पर जीत मिली थी।
इसके बावजूद बीजेपी ने 57 सीटों वाली शिवसेना और 41 सीटों वाली एनसीपी को सरकार में शामिल किया।
शपथ समारोह और विभागों का बंटवारा
सुनेत्रा पवार ने अपने पति और पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की जगह ली है।
लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
सुनेत्रा पवार को राज्य एक्साइज ड्यूटी, खेल और युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास और
औकाफ विभाग सौंपे गए हैं।
वहीं प्लानिंग और फाइनेंस विभाग, जो पहले अजित पवार के पास थे, अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास रहेंगे।
एनसीपी विधायक दल की बैठक
इससे पहले शनिवार दोपहर दक्षिण मुंबई के विधान भवन परिसर में हुई बैठक में
सुनेत्रा पवार को एनसीपी विधायक दल का नेता चुना गया।
वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन छगन भुजबल ने किया।
गमगीन माहौल में हुई बैठक
अजित पवार के आकस्मिक निधन के तीन दिन बाद सुनेत्रा पवार के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई।
बैठक उसी कार्यालय में हुई, जहां कभी अजित पवार बैठा करते थे।
बैठक की शुरुआत में सुनेत्रा पवार ने अपने दिवंगत पति की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस दौरान उनके छोटे बेटे जय पवार भी मौजूद रहे।
शरद पवार का बयान बना सियासी चर्चा
इस बीच एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार के बयान ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है।
बारामती में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण की कोई जानकारी नहीं थी।
उन्होंने कहा,
“हमें इस बारे में खबरों से पता चला। उनके दल ने क्या फैसला लिया, इसमें हमारी कोई सलाह नहीं ली गई।”
शरद पवार ने यह भी दावा किया कि अजित पवार दोनों गुटों के विलय के पक्ष में थे
और 12 फरवरी को पार्टी के एक होने का एलान होना था, लेकिन विमान हादसे ने सब कुछ बदल दिया।
















Leave a Reply