सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर उन छह भारतीय सैनिकों के नाम सार्वजनिक किए हैं,
जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था।
इन शहीदों के नाम नेशनल वॉर मेमोरियल की “रोल ऑफ ऑनर” सूची और स्मारक पर दर्ज किए गए हैं।
नेशनल वॉर मेमोरियल पर दर्ज हुए शहीदों के नाम
यह पहली आधिकारिक पुष्टि है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इन छह जवानों ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। शहीद सैनिकों के नाम इस प्रकार हैं-
- सूबेदार मेजर पवन कुमार (10 इन्फैंट्री ब्रिगेड)
- राइफलमैन सुनील कुमार (वीर चक्र, 4 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री)
- लांस नायक दिनेश कुमार (5 फील्ड रेजिमेंट)
- एविएशन टेक्नीशियन मूड मुरलीनाइक (851 लाइट रेजिमेंट)
- हवलदार सुनील कुमार सिंह (237 फील्ड वर्कशॉप कंपनी)
- सार्जेंट सुरेंद्र कुमार (वायु सेना पदक, 39 विंग)
दो शहीदों को पहले ही मिल चुका है वीरता सम्मान
इन छह शहीदों में से राइफलमैन सुनील कुमार को वीर चक्र और सार्जेंट सुरेंद्र कुमार को वायु सेना पदक से सम्मानित किया
जा चुका है। अब सभी शहीदों के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर स्थायी रूप से दर्ज कर दिए गए हैं।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ था ऑपरेशन
ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई 2025 को की गई थी।
यह अभियान पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था,
जिसमें 26 नागरिकों की जान गई थी।
भारतीय सशस्त्र बलों ने इस अभियान के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर कार्रवाई की थी।
सैन्य कार्रवाई के बाद बना था युद्धविराम पर सहमति
सैन्य अभियान के बाद दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच बातचीत हुई,
जिसके बाद 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी। ऑपरेशन सिंदूर को भारत की प्रमुख सैन्य कार्रवाइयों में से एक माना जाता है।















Leave a Reply